Banda News: पडोहरा गांव में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए पहुंची सामग्री
बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: पैलानी। बारिश से पहले आए आंधी तू्फान में पडो़हरा गांव में बना अंत्येष्टि स्थल धराशायी हो गया था। जिसके चलते बारिश के मौसम में ग्रामीणों के सामने अंतिम संस्कार मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का टेंट तंबू लगाकर अंतिम संस्कार करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ग्रामीणों की समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने तीन सितंबर के अंक में पडोहरा में तंबू लगाकर किया अंतिम संस्कार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने तत्काल प्रभाव से पडो़हरा गांव के क्षतिग्रस्त अंत्येषअटि स्थल का का निर्माण कराए जाने को लेकर निर्देशित किया है। यह भी पढ़ें- Orai News: श्मशान घाट नहीं, खाली जगह पर तिरपाल लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.