Banda News: पड़ोसी दबंगों ने मां-बेटे से की मारपीट
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने के सहेवा गांव में सोमवार को शाम जमीन के विवाद में पड़ोसी दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला कुवंरिया प त्नी हलके ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह दरवाजे पर लगे झांखर जला रही थी। तभी पड़ोसी धर्मराज, अजय की पत्नी व कमलेश की पत्नी से विवाद हो गया। गाली गलौज करते हुए तीनों लोगों ने उसे व बेटे अरविंद को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- Barabanki News: पुरानी रंजिश को लेकर महिला समेत तीन की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.