बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले में पड़ोसी की पिटाई से आहत होकर 14 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि पड़ोसी की डांट व मारपीट से आहत था जिससे आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। कृष्णा नगर नहर कोठी निवासी 14 वर्षीय अमन कुमार पुत्र प्यारेलाल प्रजापति ने अपने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा न खुलने पर पिता ने अंदर देखा तो अमन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता प्यारेलाल ...