बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर में नाली बंद होने से जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। गांव के कुछ लोगों द्वारा पुरानी नाली को मिट्टी भरकर बंद कर दिए जाने से मोहल्ले का गंदा पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों के कच्चे मकानों के ढहने और बड़ी जनहानि का खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पन्धौली गांव में जलभराव से घरों में घुसा पानीसमस्या की ओर ध्यान आकर्षित फर्रुखाबाद के नवाब गंज थाना में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर कार्यरत व तिंदवारी के जौहरपुर गांव निवासी ब्रह्ममोहन पाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उनके पैतृक मकान के पीछे स्थित नाली को गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन ब्लॉक कर दिया है। इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी बेंदाघ...