Banda News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाने के ग्राम अलिहा निवासी सुखधाम पुत्र स्व. बदलूवा कुशवाहा ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है। बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वह घर में था। तभी पड़ोसी प्रदीप उपाध्याय व उसका भाई कुलदीप घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो दोनों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। उसे गंभीर चोंटे आईं। आरोपी उसे घर छोड़कर भाग जाने की धमकी दे रहे हैं। उसके घर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने हमलावर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.