Banda News: पट्टे की जमीन पर दबंगों के कब्जे का आरोप
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। गोखरही के अनुसूचित जाति के 20 पट्टेदारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। गरीबदास, लक्ष्मी, रामऔतार, भोलिया, गंगाराम समेत अन्य ने बताया वर्ष 2007 में 20 लोगों को सीलिंग के कृषि योग्य पट्टे आवंटित किए गए थे। दबंगों ने उक्त भूमि पर धारा 39 रेवेन्यू कोर्ट मैनुअल के तहत कमिश्नर न्यायालय में वाद दायर किया था। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा ने 20 अप्रैल 2018 को दबंगों का दावा खारिज कर 20 पट्टेदारों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने का आदेश दिया था। ग्रामीणों ने मांग की है जमीन पर कब्जा दिलाया जाए या जब तक मामला कोर्ट में है, तब तक दोनों पक्षों को फसल लेने से रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.