बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। जसपुरा थाने के रामपुर गांव निवासी उमाकांत पुत्र सुदामा यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक माह बाद एसपी के आदेश पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। उसने बताया कि वह जल संस्थान में आपरेटर है। छह जुलाई को रात 11 बजे कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास सप्लाई वॉल बंद करने गया था। बाइक से वापस टंकी लौट रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने रोककर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित को गंभीर हालत में जसपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवक से मारपीट, तीन लोगों पर केस जसपुरा थाने में दो बार तहरीर दी, पर पुलिस ने भगा दिया। एसपी के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी...