Banda News: पंपों को जारी टैक्स नोटिसों के खिलाफ लामबंद हुआ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। जिले के पेट्रोल-डीजल प्रतिष्ठानों को जिला पंचायत द्वारा 'विभव एवं सम्पत्ति कर' तथा 'लाइसेंस शुल्क' के संबंध में जारी किए गए नोटिस और आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) को लेकर विवाद गहरा गया है। बांदा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इन नोटिसों को पूरी तरह से एकतरफा और नियमों के खिलाफ बताते हुए सोमवार को जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चन्देल और महासचिव अभिषेक कुमार गुप्त की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में बताया कि जिला पंचायत ने पेट्रोल पंपों पर टैक्स का आंकलन करने के लिए किसी भी पारदर्शी या सुसंगत प्रणाली का पालन नहीं किया है और मनमाने ढंग से एकतरफा टैक्स आरोपित कर दिया है। डीलर्स का आरोप है कि विभव एवं सम्पत्ति कर अधिनियम की धारा-121 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.