Banda News: न्यायालय कक्ष के दरवाजे तोड़ सामान किया चोरी
बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। अतर्रा बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमर सिंह राठौर व महासचिव लखन मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। जिला न्यायाधीश को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 17 जुलाई को एसीजेएम न्यायालय अतर्रा के संचालन को नया भवन बनवाया गया है। साथ ही मेज, कुर्सियां व आलमारी उपलब्ध कराई गई थीं। चार अगस्त की रात चोर दरवाजा तोड़कर एक बड़ी मेज, दो स्टील कुर्सी आदि उठा ले गए हैं। पांच अगस्त को एसडीएम अतर्रा को जानकारी दी गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिला जज के निर्देश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एसीपी कार्यालय के निकट मंदिर में चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.