Banda News: नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: बांदा । गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड निवासी कुलदीप सिंह ने कोतवाली नगर के इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी 8 जून 2022 को उनके घर आया और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले गया। पीड़ित के पिता ने अपने खेत की जमीन गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। एक साल तक झूठे आश्वासन देने के बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो 16 मई 2023 को आरोपित ने डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.