Banda News: नेशनल हाईवे: डग्गामार वाहनों का कब्जा
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-दो की तरफ झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर अवैध तरीके से यहां प्राइवेट वाहन स्टैंड आबाद है। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर यहां प्लेटफार्म तक पूरे दिन डग्गामार बसों व टैक्सियों की भरमार रहती है। दोपहर दो बजे बच्चों की छुट्टियों के समय यहां भीषण जाम लगा रहा। अतर्रा व कर्वी जाने वाली प्राइवेट बसें पहले रोडवेज बस स्टैंड के सामने खड़े होकर सवारियां भरते हैं, फिर प्लेटफार्म के पास ठहरते हैं। यहीं से फतेहपुर जाने वाली प्राइवेट बसें, टैक्सियां व आटो खड़े होते हैं। स्टैंड नजदीक होने के कारण रोडवेज बसें भी दिन भर यहां निकलती हैं। ऐसे में कचहरी, जिला अस्पताल, कॉलेज आदि जाने वाले लोग जाम में फंसकर व्यवस्था को कोसते हैं। यहां भी पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.