बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: कमासिन। ग्राम पंचायत बीरा में मंगलवार को यूनिसेफ एवं प्रयास कला संगम, लखनऊ के समन्वय से टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व, समय पर टीके लगवाने तथा टीकाकरण से गंभीर बीमारियों से होने वाले बचाव का संदेश दिया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राम सिंह जादौन ने ग्रामीणों को टीकाकरण के आगे आने का आह्वान किया। गंभीर बीमारियों व बचाव की जानकारी दी। कहा कि किसी भी भ्रांति पर विश्वास न करें और स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को टीका लगवाएं। इस दौरान बीना देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, पूजा देवी, जितेंद्र कुमार, रामगोपाल, पंचम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...