Banda News: नील गाय को बचाने में डंपर पलटा, चालक घायल
बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बांदा। नील गाय को बचाने में डंपर पलट गया। इसमें सवार चालक मामूली रूप से चोटहिल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरो ने चालक को बाहर निकाला। उसका नजदीक के अस्पताल में उपचार कराया। सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज निवासी 38 वर्षीय रामजग पुत्र भवानी प्रसाद शनिवार की दोपहर डंपर लेकर बांदा आ रहा था। तभी तिंदवारी थाना क्षेत्र भुजरख मोड़ के पास अचानक डंपर के आगे नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में डंपर आनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे को देख मौके पर पहुचे राहगीरो ने किसी तरह डंपर चालक को बाहर निकाला उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.