बांदा, सितम्बर 23 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराली हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पालीवॉल बि​​ल्डिंग के पास छावनी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय आंकाक्षा त्रिपाठी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। ससुर अशोक ने पुलिस को बहू के खुदकुशी करने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो आकांक्षा का शव कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से दुपट्टे से लटका मिला। मायके हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के गांव कहरा से आए पिता आंनद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2017 में की थी। आंकाक्षा के बच्चे...