बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: पैलानी। बारिश के बीच निवाइच गांव की हरिजन बस्ती में भीषण जलभराव हो गया है। 15 वर्ष पूर्व जिला पंचायत से 100 मीटर आरसीसी रोड बनवाई गई थी। यह पूरी तरीके से टूट कर बिखर गई है। पानी भरने से बस्ती के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण माधव वर्मा, ननकू वर्मा, रामदयाल वर्मा, राममिलन सविता, छोटेलाल कोरी आदि ने बताया कि ग्रामीणों ने तत्कालीन बीडीओ, सचिव तथा ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु आज तक इस मार्ग को नहीं बनवाया गया। 60 से 70 परिवार घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। कोई गंभीर बीमार हो जाए तो एंबुलेंस नहीं पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...