बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: पैलानी। तहसील अंतर्गत निवाइच गांव के बच्चे अब दलदल की बजाय पक्के रास्ते से होकर स्कूल पहुंचेगे। खबर प्रकाशित होने पर मामले का जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जिससे बच्चों ने राहत महसूस की है। अभिभावकों ने भी आभार जताया है। निवाइच गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दलदल वाले रास्ते को दैनिक हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने लिया और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास अधिकारी तिंदवारी रेखा सियाक को अठारह अगस्त को दलदल से निकल रहे छात्र छात्राओं को लेकर प्रकाशित खबर व फोटो एवं वीडियो भेजा जिस पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी से दलदल रास्ते को लेकर जानक...