बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने गुरुवार को सीएम डैशबोर्ड के तहत निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के आदेश दिए। कहा कि कार्यदायी संस्थाएं मैन पावर बढ़ाकर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कराएं। 400/220 केवी उपकेंद्र बांदा में निर्माणाधीन 220/132 केवी विद्युत उपकेंद्र के कार्य में शिथिलता पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही स्टेडिम में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। पर्यटन स्थलों में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बसहरी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य 25 अक्टूबर तक पूर्ण न होने पर कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अधिकारियों को कार...