बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जिले में कई जगह छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में चले इस विशेष अभियान के तहत तिन्दवारी में अवैध रूप से चल रहे एक मिल्क कलेक्शन सेंटर को बंद कराया गया, वहीं एक बेसन फैक्ट्री में कीड़े घूमते मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार नोटिस थमाया गया है। खाद्य सचल दल ने तिन्दवारी में अनधिकृत रूप से संचालित मेसर्स राज मिल्क प्रोडक्ट बिन्दकी के मिल्क कलेक्शन सेंटर पर औचक छापा मारा। मौके पर बिना किसी अनुमति के काम होता पाया गया, जिसके बाद टीम ने दूध का नमूना लिया और संचालक को तत्काल प्रभाव से सेंटर बंद करने का कानूनी नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद टीम ने ग्राम महोखर में संचालित उच्च...