Banda News: नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर व्यापारियों ने बांटे फल
बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बांदा। आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन रविवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद शांति कुंज के सामने स्थित जिला कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नितिन अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया,जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता लामा,जिला उपाध्यक्ष शहजाद अहमद, नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया, मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, प्रकाश गुप्ता,सौरभ शुक्ला, सतीश चंद्रा,शिवभोला पिपरहरी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.