Banda News: निजी अस्पताल में मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। शहर के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में एक वर्षीय मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल में हंगामा होने पर पुलिस ने शांत कराया। थाना नरैनी क्षेत्र के नहरी पुंगरी गांव निवासी शिवानी ने बताया कि उनके एक साल के बेटे शुभ द्विवेदी को दो दिनों से तेज बुखार था। परिजन उसे पुलिस लाइन के पास एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आए और उसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें बच्चे को एक दिन के लिए भर्ती कराकर इलाज कराने की सलाह दी थी। इस पर परिजन बुधवार को बेटे को लेकर चिल्ला रोड इंद्रा नगर स्थित एक अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने उसे भर्ती करा लिया। इलाज के दौरान दोपहर बाद बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत को लेकर परिजनों ने डाक्टर व कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.