Banda News: नाले में बहा मजदूर, छह घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा क्षेत्र के लोधरा गांव में 50 वर्षीय चुन्नू रैदास पुत्र बेनी गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने गांव से तेरा की ओर खेतों में बेड लगाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले विशाहिल नाले में तेज बहाव के कारण वह बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में खोजबीन शुरू कराई। हालांकि, देर शाम तक मजदूर का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि चुन्नू रैदास बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह बेटियां और दो बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.