Banda News: नाली विवाद में पिता -पुत्र को पीटा
बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के ग्राम रघुवंशी डेरा अंश कनवारा निवासी राजा निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि पुराने नाली विवाद में बुधवार को शाम पड़ोसी लोटन, उसकी पत्नी भोली, लड़का कमल, छग्गा तथा घुपा व कल्लू निषाद ने एकराय होकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गुहार लगाने पर गांव के लोगों ने ललकारा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसे तथा बेटे को गंभीर चोंटे आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.