बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फफूंदी गांव में घर के पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्राम फफूंदी निवासी सन्तू कुशवाहा ने मंगलवार को भोर पहर में थाना बबेरू में तहरीर दी। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे उसका छोटा भाई 56 वर्षीय रमेश शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। सन्तू के पुत्र 40 वर्षीय उमाशंकर ने गाली-गलौज करने से मना किया तो रमेश ने अपने पुत्रों 35 वर्षीय रामू, 33 वर्षीय सीमू और 32 वर्षीय चुक्कू के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सन्तू और उसकी बहू संगीता क...