Banda News: नाला पार करते बही किशोरी का शव 15 घंटे बाद 300 मीटर दूर मिला
बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा में नाले को पार करते समय बही किशोरी का शव 15 घंटे बाद मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर निवासी देव कुमार ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी आरती गांव की अन्य महिलाओं के साथ गुरूवार को खेत में धान की बेड़ लगाने गई थी। वहां से वह गांव की तकरीबन 10 महिलाओं के साथ शाम करीब चार बजे लौट रही थीं। तभी छनेहरा लालपुर व निजामत पुरवा स्थित घुसहड़ नाले को पार करते समय उफान भर रहे नाले में पैर फिसल जाने से नाले में गिर गईं, वहां मौजूद कुछ लोगों ने 10 महिलाओं को तो नाले से बाहर निकाल लिया, लेकिन आरती लापता हो गई। ग्रामीणों ने परिजन और गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.