Banda News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: पैलानी। नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म और गर्भवती होने पर अस्पताल में नवजात की मौत होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। प्रसव पीड़ा से तड़प रही किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने मृत नवजात बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम कराया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मंजू वर्मा उर्फ बंटा पुत्र देवीदीन को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.