Banda News: नाबालिग के फर्जी दस्तावेज बना हड़प ली पैतृक जमीन, नौ पर केस
बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। तिन्दवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव में सगे भाई ने दूसरों के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की पैतृक भूमि और मकान हड़पने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पीड़ित के नाबालिग होने का फायदा उठाकर उसके कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्री करा ली। विरोध करने पर पीड़ित को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। पुलिस ने सगे भाई सहित 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट की 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। महुई गांव निवासी रमाकान्त पुत्र गोरेलाल ने पुलिस को बताया कि जब वह करीब 10 वर्ष का था, तभी उसके पिता व चाचा का निधन हो गया था। इसके बाद कठसेमर स्थित उनकी पैतृक कृषि भूमि रमाकान्त और उसके बड़े भाई सुमेश उर्फ श्रीकान्त के नाम दर्ज हुई। आरोप है कि सुमेश ने गांव के ही अनिरुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.