Banda News: नहीं थम रहा डेंगू, तीन और पीड़ित भर्ती
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। डेंगू से पीड़ित बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवाासी 20वर्षीय मानसिंह पुत्र शिवशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनो ने बताया कि उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी पैथालाजी में जांच कराई तो डेंगू पाया गया। इसी तहर जिला अस्पताल की पैथालॉजी में बुखार से पीड़ित संभावित डेंगू के 19 सैपल लिए गए। जिसमें फतपुरवा निवासी 45वर्षीय प्रदीप, और चित्रकूट के निबहा पुरवा निवासी कलीम उल्लाह को डेंगू पाया गया। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.