Banda News: नहाने गया बालक तालाब में डूबा, मौत
बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: बांदा। तालाब में नहाने गया बालक गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद शव पानी से निकाला गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के केशव पुरवा निवासी चुन्नू ने बताया कि 9 वर्षीय भतीजा शिवा पुत्र रामप्रकाश शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर से बिना बताए तालाब में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। इससे डूब कर उसकी मौत हो गई। खेत से घर पहुंचे घरवालों ने देखा तो शिवा घर पर नहीं था। परिजनों ने उसको खोजा तो पता कहीं पता नहीं चला। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि शिवा के कपड़े तालाब के किनारे रखे हैं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। 30 से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.