Banda News: नशे में युवक ने ट्रेन से कट कर जान दी
बांदा, जुलाई 28 -- Banda News: बांदा। नशे में घर से निकले युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों मे कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा कुम्हारनपुरवा निवासी लोटन प्रसाद ने बताया कि उसका 25 वर्षीय चाचा लवकुश पुत्र रामराज प्रजापति सोमवार की रात वह बाजार जाने की बात कह कर घर से निकल गया। उसने पावर हाउस के पास महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया। मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.