बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: बांदा। शहर के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात एक 25वर्षीय महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ नशे में घूम रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पुरूष अस्पताल के पीछे बने वन स्टाप सेंटर में दाखिल कराया। नशे में महिला ने यहां पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियो ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी यज्ञनारायण भार्गव का कहना है कि महिला को उसके भाई को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...