बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: बांदा। तिन्दवारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला के साथ घर में रखी सोने की चेन और 20,000 की नकदी भी पार कर ले गया। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी शिवसहाय की शादी 1 जुलाई 2026 को तिन्दवारी के ग्राम टोलिया निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ हुई थी। अगस्त की शुरुआत में नव विवाहिता अपने मायके टोलिया आई हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि 27 अगस्त की रात करीब 10 बजे ग्राम अछरील निवासी अमित उर्फ अंग्रेज उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि महिला अपने साथ पीड़ित द्वारा भरोसे में रखने के लिए दी गई सोने की चेन और 20 हजार नकदी भी लेकर चली गई है। पीड़ित की त...