Banda News: नवरात्र महोत्सव: प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। बुंदेलखंड के ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व का विसर्जन 20 अक्टूबर, मंगलवार को होगा। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने गुरुवार को जिलाधिकारी को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। समिति ने मांग की है कि शहर के प्रमुख मंदिरों एवं देवी पंडालों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। मंदिरों में तड़के करीब तीन बजे से श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की आवाजाही शुरू होने को देखते हुए प्रमुख मंदिरों, चौराहों, तिराहों एवं देवी पंडालों पर महिला पुलिस, पुलिस बल एवं पुलिस गश्त दल की तैनाती की जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.