Banda News: नरैनी में तीन नवंबर को होगा पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
बांदा, नवम्बर 2 -- Banda News: बांदा। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार तीन नवंबर को नरैनी में पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शामिल होंगे। सम्मेलन सुबह 10 बजे राजकुमार इंटर कॉलेज, नरैनी में होगा। सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव की ओर से जारी कार्यक्रम सूचना के अनुसार सम्मेलन में पीडीए की विचारधारा, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.