Banda News: नगर में एड्स जागरूकता रैली निकाली
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत हीरा मॉडल इंटर कॉलेज में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने एचआईवी-एड्स से संबंधित जानकारियां दीं। जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार ने क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं जोखिम आकलन करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही एचआईवी और सिफलिस संक्रमण, इनके फैलने के कारणों, बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.