बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा में मंगलवार रात दोस्तों के साथ मैगी खाने दुकान गए व्यापारी के साथ भाजपा से ओरन नगर पंचायत के चेयरमैन लक्ष्मी नरायण द्विवेदी के दो बेटों और भतीजों से विवाद हो गया। इस पर गाली गलौज करते हुए तमंचे से चेयरमैन के भतीजे ने गाली गलौज करते हुए फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें आरोपी पुलिस के सामने गाली गलौज कर धमकाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन के दो बेटों, भतीजे समेत चार के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला सत्ताधारी नेताओं से जुड़ा होने के ...