बांदा, अक्टूबर 23 -- नार्को टेस्ट कराने की मांग Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में नामजद आरोपी पूर्व मंत्री का बेटा महेंद्र पाल वर्मा की बहू कोमल सिंह ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ससुर को पूरी तरह बेकसूर बताया है। आरोप लगाया है कि प्रधानी की चुनावी रंजिश के चलते उनके ससुर को साजिश के तहत झूठा फंसाया गया है। सच्चाई सामने लाने के लिए उन्होंने ससुर महेंद्र पाल वर्मा और मुकदमे के वादी भइयाराम दोनों का नार्को व लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की है। सौंपे गए पत्र में कोमल सिंह पत्नी देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किया कि बीती 30 सितंबर 2026 की रात को गांव के भइयाराम राजपूत के दो नाबालिग पुत्रों के शव पानी से भरे गड्ढे में मिले थे। इसके बाद दर्ज की गई एफआ...