Banda News: नंदवारा गांव में पीड़ित परिवार से मिले एएसपी
बांदा, अक्टूबर 3 -- Banda News: नरैनी। नंदवारा गांव पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पीड़ित परिवार से बात कर न्याय का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से भी बात की। 30सितंबर को यहां दो मासूम भाइयों की हत्या हो गई थी। जिससे ग्रामीणों में गम और गुस्से का माहौल व्याप्त है। गांव को माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एएसपी ने पीड़ित पिता भइयाराम से बात की। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बात की। यहां पर पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है। एएसपी ने बताया कि मृतक बच्चों के माता पिता के बयान दर्ज कराए गए हैं। यह भी पढ़ें- दो मासूम सगे भाइयों की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दोहरे हत्याकांड को डूबने की घटना बताती रही नरैनी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.