बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बांदा। किडजी इंदिरा नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक समारोह में विद्यालय के 200 से अधिक नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा और श्रीकृष्ण का मनमोहक प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण बने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने समारोह में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना दिया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक किरण, काजल, वैष्णवी, तृप्ति, अनुभा, स्नेहा, सुमन, आकांक्ष तथा तनु उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी गुप्ता एवं प्रबंधक सौरभ चन्द्र गुप्ता ने भी नन्हे राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- विद्यालय में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम यह भी पढ़ें- Deogarh News: किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मना जन्माष्टमी महोत्सव यह भी ...