Banda News: धान की बेड़ लगाते समय किसान की मौत
बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव के मजरा कछिया पुरवा में शनिवार को देर शाम को खेत में धान की बेड़ लगाते समय एक किसान की अचानक मौत हो गई। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे तो किसान का सिर पानी में डूबा मिला। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कछिया पुरवा निवासी किसान 55 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र छिप्पा शनिवार को खेत में धान की बेड़ लगाने गए थे। उनके भतीजे फैलू ने बताया कि देर शाम तक चाचा घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत की ओर गए। वहां रामप्रसाद खेत में भरे पानी में सिर के बल पड़े मिले। परिजन ने उन्हें पानी से निकाला और सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.