बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: खुरहंड। महुआ ब्लॉक के कई गांवों में बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। नंदना, नगनेधी , सेमरिया मिर्दहा, बनसखा एवं छिबांव सहित आधा सैकड़ा गांवों में धान की फसल जलमग्न है। ग्रामीण राजू, रमाकांत, राजेश का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से किसानों की मेहनत में पानी फिर रहा है। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडरा नाला से लेकर खुरहंड तक सड़क के किनारे बनी खंतियों में लोगों ने मिट्टी डालकर निजी निकास बना लिया है, जिससे जल की निकासी पूरी तरह से बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...