बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। नरैनी के सरायजदीद में घर के सामने आए दिन गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। गांव निवासी पीड़ित अब्दुल हमीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गांव के सगीर, खलील और जुनैद उर्फ जंगी आए दिन उसके दरवाजे पर गालियां देते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित रोजी-रोटी के सिलसिले में अक्सर गांव से बाहर कमाने जाता है, जिससे उसकी वृद्ध मां घर पर अकेली रहती हैं, पीड़ित ने आशंका जताई है कि इन दबंगों से उसकी मां की जान को गंभीर खतरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...