Banda News: धनतेरस को बाजार तैयार, आज होगी करोड़ों की धनवर्षा
बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। धनतेरस को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। दुकानदारों ने साफ-सफाई करते हुए नया सामान लगा दिया है। आज धनतेरस पर बाजारों में करोड़ों रुपये की धनवर्षा होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा और बर्तन बाजार में सबसे अधिक रौनक नजर आ रही है। कारोबारियों को बाजार में करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों ने कार से लेकर बाइक तक की अग्रिम बुकिंग करा दी है। धनतेरस पर सिर्फ उन्हें उठाने की रस्म होगी। धनतेरस की बाजार एक दिन पहले ही दुल्हन की तरह सजी नजर आई। गूलरनाका से लेकर महेश्वरी देवी चौक और मनिहारी से कोतवाली रोड तक टेंट लगाकर बर्तन, सराफा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। व्यवसायियों का मानना है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा दोगुना भीड़ रहेगी। इसलिए दुकान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.