Banda News: दौड़ में पंडरी के लेखराज व सिमौनी की कंचन चैंपियन
बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बबेरू, संवाददाता। पतवन गांव के खेल मैदान पर गुरुवार को क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता हुई, जिसमें नौ संकुल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में पंडरी के लेखराज व सिमौनी की छात्रा कंचन चैंपियन रही। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व इनाम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पतवन ग्राम प्रधान सुनील यादव व बीईओ राजेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। जूनियर बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में पंडरी के लेखराज प्रथम, 400 मीटर में पंडरी के ही शारदा व 600 मीटर में कुचेंदू के शिवरतन प्रथम रहे। लंबी कूद व गोलाफेंक में समगरा के विजय व ऊंची कूद कुचेंदू के शिवरतन ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अहीरबुढ़वा और सांगोबांध का रहा दबदबा खो-खो व कबड्डी में अहार गांव की टीम विजेता रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.