बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा। शहर के दोहरी बाजार दवा बाजार कमतू फाटक के अंदर पिछले दो महीने से नाली चोक होने के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। ललित विश्वकर्मा ने नगर पालिका के ईओ से लेकर एडीएम तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर अब मामले की लिखित शिकायत मण्डलायुक्त (कमिश्नर) चित्रकूटधाम मण्डल से की है। बताया कि उनके घर के सामने वाले मकान से निकलने वाला नाली का पानी पिछले दो माह से पूरी तरह अवरुद्ध है। नाली बंद होने की वजह से सारा गंदा पानी उनके मुख्य दरवाजे पर जमा हो रहा है, जिससे मोहल्ले में भयंकर गंदगी और बदबू फैल गई है। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...