Banda News: दो मासूमों की हत्या में उठी सीबीआई जांच की मांग
बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: नरैनी। नंदवारा गांव में मासूमों के दोहरे हत्याकांड को लेकर रविवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गांव की तमाम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि पुलिस प्रशासन की एसआईटी जांच में महज औपचारिकता है। मामले की सीबीआई जांच न होने तक महिलाएं अनशन करेंगी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव के कैमहाई पुरवा निवासी छह वर्षीय मनोज पुत्र भइया राम चार वर्षीय छोटे भाई युवराज के साथ 30 सितंबर को दोपहर घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक दोनों गायब हो गए थे। दोनों भाइयों की हत्या कर शव को घर से 70 मी. दूर गड्ढे में फेंक दिया गया। शाम को दोनों के शव गड्ढे से बरामद किए गए थे। पुलिस शुरुआत में पानी में डूबने से मौत की बात कह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी पाए जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.