Banda News: दो भाइयों समेत चार पर एससीएसटी उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के प्रसाद का पुरवा (बिसंडा रोड) निवासी जियालाल ने चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रविवार रात में साढ़े आठ बजे बेटा प्रकाश और नरेंद्र पुत्र मुन्नीलाल अतर्रा में दुकान बंद कर लौट रहे थे। आरा मशीन के पास बहादुर पुरवा निवासी नरेंद्र यादव, उसका भाई वीरेंद्र और रज्जू यादव व रोहित ने मारपीट की। शोर सुन नरेंद्र का बड़ा भाई नवल किशोर व राजेंद्र यादव, भाभी सुलेखा, मां चुनकी पहुंचे तो इनको भी लाठी-डंडों से पीटा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा, कार में तोड़फोड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.