Banda News: दो बाइकों की भिडंत में अधेड़ की मौत
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी दुर्गा ने बताया कि 50 वर्षीय रामनरेश पुत्र काशी प्रसाद अपने 40 वर्षीय साथी सिद्वू के साथ गुरुवार की रात बाइक में बैठकर बिसंडा जा रहे थे। तभी गैस एंजेसी पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से दोनों में आमने-सामने भिडंत हो गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी बेसनिया के अलावा दो पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.