Banda News: दो बच्चों की हत्या में पू्र्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली के नंदवारा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या में नामजद पूर्व मंत्री के बेटे महेंद्र पाल वर्मा सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल घटना में महिला समेत पांच आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पीड़ित परिवार धरना-प्रदर्शन कर रहा था। नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर शव गड्ढे में छिपाने के मामले में पुलिस ने तीन अक्टूबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गांव के भइया राम के चार व छह वर्षीय दो बच्चों के शव 30 सितंबर को घर के पास पानी भरे गड्ढे से बरामद हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.