बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील अंतर्गत निवाइच गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 90 छात्र छात्राएं करीब दो फीट गहरे दलदल युक्त रास्ते से निकलने को मज़बूर हैं। किसी भी जिम्मेदार की यहां नजर नहीं पड़ी है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वर्षाकाल के तीन माह जांन जोखिम में डालकर 300 मीटर लंबे रास्ते में दलदल में छात्र छात्राओं व शिक्षकों को विषैले जंतुओं से सामना कर निकलते हैं। इस मार्ग पर बीस वर्ष पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान उमाशंकर दुवेदी ने खडंजा डलवाया था लेकिन तीन पंचवर्षीय प्रधान चंद्रकली, अनिल सोनकर व ग्राम प्रधान सपना सिंह गौर के कार्यकाल में जनहित में सड़क को बनवाने के लिए सुधि नहीं ली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं सोएब, नरेंद्र, सुमित, विकास,लवकुश,अक्षय कुमार, राधिका, सौम्या का कहना है कि व...