बांदा, सितम्बर 20 -- Banda News: अतर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम खामोरा क्षेत्र में खेत में चारा काटने जा रही महिला के नाक की पूंगरी लेने के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए जानलेवा हमले से हुई लगभग 65 वर्षीय महिला किशोरी की हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैl हालांकि घटना की रिपोर्ट मृतका की बहू सरोज ने थाना पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के नाम दिया है। जिस पर पुलिस ने गैर इरादतन का मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीम बना खोजबीन में लगी हुई हैl बीते शुक्रवार 18 सितंबर 2026 के दिन ग्राम खामोरा के मजरा अहिरन पुरवा निवासिनी लगभग 65 वर्षीय किशोरी देवी पत्नी स्वर्गीय चुन्नू उर्फ रामकृपाल शाम लगभग 5बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप जानवरों के लिए खेत में चारा काटने गई थी इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जो मुंह में पहचान छुपाने के लिए ...